छपरा जंक्शन पर शातिर चोर गिरफ्तार, लाख रुपये के जेवरात व सामान बरामद
छपरा, अप्रैल 27 -- फोटो 16 - छपरा जंक्शन पर पकड़े गए चोर के बारे में जानकारी देते रेलवे सुरक्षा बल व सीआइबी के इंस्पेक्टर छपरा, हमारे संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल व सीआईबी की संयुक्त टीम ने छपरा जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को रेल यात्रियों के सामान चोरी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी एस रामकृष्ण और सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार पवार के निर्देश में की गई। आरपीएफ पोस्ट छपरा के स्टाफ द्वारा स्टेशन पर गश्त और आपराधिक गतिविधियों की निगरानी की जा रही थी। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या 2/3 के पश्चिमी छोर स्थित शौचालय के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल फोन चांदी की हनुमान जी की मूर्ति, चार पायल, एक ब्रेसलेट और एक अंगूठी बरामद हुई, जिनकी कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.