छपरा, जुलाई 6 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन पर संयुक्त जांच अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और सीपीडीएस की टीम ने लावारिस ट्रॉली बैग से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद कीं। बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी छपरा को सौंप दिया गया, जहां अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार को अपराध आसूचना शाखा (फील्ड), मुख्यालय गोरखपुर एवं सीपीडीएस छपरा की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में निगरानी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

जांच अभियान और बरामदगी इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर के समीप लाइन संख्या-14 पर खड़ी खाली कोचिंग रेक के कोच के शौचालय गैलरी में एक ट्रॉली बैग लावारिस अवस्था में मिला। टीम ने बैग मिलने के बाद आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी बैग पर अपना दावा नही...