छपरा, दिसम्बर 29 -- स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु पाए जाने पर कार्रवाई छपरा ,हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन पर अत्याधुनिक लगेज स्कैनर मशीनें लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से हर यात्री के बैग, सूटकेस और अन्य सामान की जांच की जा रही है। छपरा जंक्शन से प्रतिदिन औसतन 120 जोड़ी से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इन ट्रेनों के जरिए 24 घंटे में लगभग 25 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वारों पर लगेज स्कैनर लगाए गए हैं, ताकि कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री स्टेशन परिसर में न पहुंच सके। स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु पाए जाने पर तुरंत रेलवे सुरक्षा बल के जवान सक्रिय हो जाते हैं और संबंधित यात्री से पूछताछ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.