छपरा, अप्रैल 23 -- साफ-सफाई व्यवस्था पर दिया गया विशेष जोर छपरा, हमारे संवाददाता । छपरा जंक्शन पर गुरुवार को मुख्य अभियंता यांत्रिक नरेश कुमार ने मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री वॉशिंग यूनिट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर, इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में नरेश कुमार ने मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में कपड़ों की धुलाई, सुखाने व पैकिंग की पूरी प्रक्रिया को बारीकी से देखा। उन्होंने मशीनों के संचालन, रख-रखाव और कार्यक्षमता की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों से बातचीत की और कामकाज की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले लिनेन...