छपरा, फरवरी 17 -- जंक्शन पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधाओं की पड़ताल आधा दर्जन से अधिक व्हीलचेयर उपलब्ध, पर कई व्यवस्थाएं सुधार की प्रतीक्षा में पड़ताल पेज चार की लीड छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे का महत्वपूर्ण स्टेशन छपरा जंक्शन प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही का केंद्र है। इन यात्रियों में कुछ संख्या दिव्यांगजन, बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों की भी होती है। ऐसे में स्टेशन पर उपलब्ध दिव्यांग सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए 'आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने मंगलवार को छपरा जंक्शन पर दिव्यांग जनों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जमीनी पड़ताल की। पड़ताल में कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, तो कुछ में सुधार की आवश्यकता साफ नजर आई। सामान्य टिकट काउंटर पर दिव्यांगजनों के लिए प्राथमिकता की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि पूरी तरह से अलग और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.