छपरा जंक्शन पर ट्रेन से लाखों रुपए की शराब जब्त
छपरा, जून 11 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन से 100 लीटर बीयर बरामदकार्रवाई का विवरण इसी क्रम में केंद्रीय अपराध रोकथाम दल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट छपरा जंक्शन और अपराध आसूचना शाखा छपरा की संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 05096 के छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद निगरानी अभियान चलाया। जांच के दौरान महिला कोच संख्या 074081 की सीट के नीचे दो काले रंग के पिट्ठू बैग लावारिस अवस्था में पड़े मिले। बैग की तलाशी लेने पर उसमें विदेशी और देशी शराब बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बीयर की 500 मिलीलीटर क्षमता वाली 28 बोतलें शामिल थीं, जिनकी प्रति बोतल कीमत 160 रुपये बताई गई। इसके अलावा बंटी-बबली देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.