छपरा, अप्रैल 25 -- सर्कुलेटिंग एरिया से हटाए गए वाहन छपरा, हमारे संवाददाता l छपरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में टेम्पो खड़ा करने को लेकर शनिवार को टेम्पो चालकों और आरपीएफ कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। मामला तब बढ़ गया जब आरपीएफ ने सख्ती दिखाते हुए सभी टेम्पो को सर्कुलेटिंग एरिया से बाहर कर दिया।जानकारी के अनुसार, टेम्पो चालक स्टेशन के पास सवारी बैठाने के लिए अपने वाहन खड़े कर रहे थे, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। आरपीएफ कर्मियों ने जब उन्हें वहां से हटने को कहा तो चालक विरोध करने लगे और देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से बहस होने लगी l टेम्पो चालकों का आरोप है कि आरपीएफ जवानों के द्वारा मारपीट की गई l इस पूरे मामले पर आरपीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.