छपरा, अप्रैल 15 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन पर रेलवे प्रशासन ने अवैध वेंडिंग और अनधिकृत खाद्य सामग्री बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में वाराणसी मंडल के अंतर्गत की गई। बुधवार को स्टेशन व ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस और 19166 साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोचों में सघन जांच की गई। जांच टीम ने ट्रेनों में बिना अनुमति खाद्य सामग्री और पानी की बोतलें बेचने वाले वेंडरों पर कार्रवाई की। अभियान में कुल 11 अनधिकृत वेंडर गिरफ्तार किए गए, जो चना, पेड़ा, बिस्कुट और पैकेज्ड पानी की बोतलें अवैध रूप से बेच रहे थे। यह भी पढ़ें- पांच अवैध वेंडर अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.