छपरा, फरवरी 10 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा कोर्ट परिसर में न्यायिक पदाधिकारियों, पुलिस एवं वकीलों के वाहनों के प्रवेश और पार्किंग को लेकर बार और बेंच के बीच चला आ रहा विवाद मंगलवार को समाप्त हो गया। विवाद के समाधान के बाद कोर्ट परिसर में एक बार फिर न्यायिक कार्य सामान्य और सुचारू रूप से शुरू हो गया। वादकारियों और फरियादियों ने राहत की सांस ली। मंगलवार को छपरा विधि मंडल में अधिवक्ताओं की आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में कोर्ट प्रशासन की ओर से भेजे गए पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्र के आलोक में अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। हड़ताल समाप्त होने के बाद छपरा कोर्ट में जमानत, हाजिरी समेत अन्य महत्वपूर्ण न्यायिक कार्य हुए। लंबे समय से लंबित मामलों की सुनवाई शुरू होने से कोर्ट परिसर में फरियादियों की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.