छपरा, जुलाई 17 -- कोर्ट में हो रही सुनवाई का भी किया अवलोकन न्यायिक व्यवस्था और सुविधाओं की समीक्षा फोटो 20 छपरा कोर्ट परिसर में राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद निरीक्षी जज सह जस्टिस संदीप कुमार, प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ,विधि मंडल के अध्यक्ष रवि रंजन प्रसाद सिंह व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह व्यवहार न्यायालय, छपरा के निरीक्षी न्यायाधीश न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और न्यायालय परिसर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके दौरे को लेकर पूरे न्यायालय परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। निरीक्षी न्यायाधीश के न्यायालय परिसर पहुंचने पर...