छपरा, जुलाई 21 -- गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों पर मिली बड़ी उपलब्धि

महत्वपूर्ण उपलब्धि छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत संचालित छपरा कोचिंग डिपो को बनारस और मऊ कोचिंग डिपो के साथ अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणन प्राप्त हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के नेतृत्व में छपरा डिपो को पर्यावरण प्रबंधन व छपरा कोचिंग डिपो अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों पर बड़ी उपलब्धि का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

प्रमाणन प्रक्रिया रेल प्रशासन के अनुसार यह उपलब्धि डिपो में रेल कोचों के अनुरक्षण, मरम्मत व रखरखाव कार्यों को भारतीय रेल और आरडीएसओ के निर्धारित मानकों के अनुरूप वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जाने का परिणाम है। प्रत्येक कोच का समयबद्ध निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और अनुरक्षण सुनिश्चित किया ...