छपरा, मार्च 18 -- छपरा, हमारे संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा संरक्षा, सुरक्षा एवं राजस्व वृद्धि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया। बुधवार, को वाराणसी स्थित भारतेन्दु सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने फरवरी 2026 माह के लिए चयनित कुल 16 कर्मचारियों को " एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इस सम्मान समारोह में छपरा के रेलकर्मियों ने भी अपनी उल्लेखनीय सेवाओं के दम पर विशेष पहचान बनाई। छपरा के वरिष्ठ लोको पायलट पिन्टू कुमार, लोको पायलट मनोज कुमार तथा रेलवे सुरक्षा बल रेसुब.के कांस्टेबल अमित त्रिपाठी को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं त्वरित निर्णय क्षमता के लिए सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.