सीवान, अक्टूबर 5 -- सीवान/महाराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। छपरा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले परिवारों की मदद के लिए सीवान जिले से राहत सामग्री भेजी गई है। जिला प्रशासन की ओर से सीवान सदर के नगर भवन और महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में राहत सामग्री के पैकेट तैयार कराए गए। तीन दिनों में कुल 6500 राहत पैकेट छपरा भेजे गए हैं। प्रशासन की ओर से भेजी गई सामग्री में बाढ़ प्रभावित परिवारों की तत्काल जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।

राहत सामग्री की तैयारी नगर भवन सीवान में एसडीएम आशुतोष गुप्ता और सहायक आपदा पदाधिकारी शबनम नाजनीन की देखरेख में राहत सामग्री को व्यवस्थित तरीके से पैकेट में तैयार कराया गया। पैकेट तैयार करने के बाद उन्हें वाहनों के माध्यम से छपरा भेजा गया। प्रशासन का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक खाद्य सामग्री जल्द पह...