छपरा की मोहिनी पंडित बनी राज्य अंडर 13 शतरंज प्रतियोगिता की चैंपियन
कटिहार, मई 31 -- कटिहार निज संवाददाता अग्रसेन भवन में जिला चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय बिहार राज्य अंडर 13 ओपन एवं गर्ल्स चेस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में छपरा की मोहिनी पंडित ने 6 राउंड की प्रतिस्पर्धा के बाद प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनी। पटना की आराध्या प्रकाश उपविजेता रही जबकि मुजफ्फरपुर की अग्रिम राज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग में सात राउंड के रोमांचक मुकाबले के बाद पटना के देवांश केसरी विजेता बने। किशनगंज के सुरनाय दास द्वितीय तथा दरभंगा के हर्षवर्धन तृतीय स्थान पर रहे। गौरतलब है कि बिहार के 19 जिलों से लगभग 95 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।कटिहार सांसद तारिक अनवर और मेयर उषा देवी अग्रवाल समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे। दोनों नेताओं ने अपने अलग-अलग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.