पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाबू वीर कुंवर सिंह चेतना मंच बिहार के प्रदेश महासचिव डॉ अनिल कुमार सिंह ने छपरा में 11 मार्च को डेरी थाना अन्तर्गत गांव में 10 वीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ गैंगरेप उपरांत उसकी निर्मम हत्या की घोर निंदा व भर्त्सना की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसमें दोषी युवक को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...