उरई, मार्च 18 -- उरई। राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में में प्रदर्शन कर छपरा में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना पर आक्रोश जता राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। बुधवार को बिहार के छपरा में क्षत्रिय समाज की 10वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासनिक को सौंप दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष आकाश जादौन ने कहां छपरा में छात्रा के साथ अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी प्रशासन ने अपेक्षित सख्त कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान अनिरुद्...