छपरा, मार्च 11 -- छपरा, हमारे संवाददाता।रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए छपरा और आनन्द विहार टर्मिनस के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के गोपालगंज स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधा को देखते हुए इन ट्रेनों का दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव गोपालगंज स्टेशन पर दिया जाएगा। रेलवे के अनुसार, 05089 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोपालगंज स्टेशन पर रात 22:13 बजे पहुंचेगी और 22:15 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी यात्रा में 05090 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा विशेष ट्रेन गोपालगंज स्टेशन पर दोपहर 13:10 बजे पहुंचेगी और 13:12 बजे रवाना होगी।05071 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष ट्रेन गोपालगंज स्टेशन पर 17:13 बजे पहुंचेगी और 17:15 बजे प्रस्थान ...