इटावा औरैया, मार्च 14 -- गांव बलरई निवासी 45 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र रामदयाल शुक्रवार रात 33 केवी केविल में फाल्ट हो जाने कारण बिजली न होने पर छत पर सोने के लिए गया। पैर फिसलने से वह नीचे आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...