मेरठ, दिसम्बर 18 -- मुंडाली। क्षेत्र के मऊखास में मकान निर्माण के दौरान वहां मजदूरी कर रहा एक मजदूर छत से नीचे गिर गया। इससे वहां पड़ा मार्बल उसके पेट में घुस गया जिससे उसका पेट फट गया। गंभीर हालत में परिजन मजदूर को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां सर्जरी के दौरान उसके कई टांके आए। वहीं, परिजनों का आरोप है कि मकान मालिक ने मजदूर का उपचार कराने से साफ मना कर दिया। मजदूर की गलती बताई और गाली गलौज की। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना मंगलवार को 10 बजे की है। रोहित पुत्र राजेश कुमार निवासी मऊखास मजदूरी करता है। परिजनों ने बताया कि वह पड़ोस में ही एक मकान निर्माण में मजदूरी कर रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। इससे नीचे पड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.