नोएडा, मई 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। बिशनपुर गांव में रहने वाले राजमिस्त्री की रविवार रात छत से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से राजस्थान के जिला भरतपुर निवासी 51 वर्षीय महेश वर्तमान में बिशनपुरा गांव में किराये पर रहते थे। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। वह रविवार रात अपने घर की तीसरी मंजिल पर स्थित छत पर सोने के लिए गए। वह जूता उतार रहे थे तभी असंतुलित होकर ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर सोमवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को पैतृक गांव लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...