भभुआ, मई 4 -- पुलिस ने चैनपुर के वार्ड 13 और शेरपुर गांव से आरोपितों को दबोचा भूत-प्रेत को लेकर पहले से चल रहे विवाद ने ले लिया था बड़ा रूप (पेज तीन) चैनपुर, कैमूर एक संवाददाता। घर में घुस गड़ासा से हमला कर वृद्ध को छत से धक्का देकर नीचे गिराने से हुई मौत मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- छत से धक्का देने से पिता की मौत, बेटा हुआ घायलगिरफ्तारी की जानकारी गिरफ्तार आरोपितों में चैनपुर के वार्ड 13 निवासी घुरपद शर्मा, छविनाथ शर्मा, शंकर शर्मा, राजा बाबू कुमार एवं शेरपुर निवासी जुगनू सिंह पटेल शामिल हैं। यह जानकारी चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने दी और बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- युवक को जलाकर मारने में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापे...