आगरा, मार्च 14 -- कोतवाली क्षेत्र में बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के जेवरात पार कर दिए। मानपाड़ा सेठ गली निवासी प्रीति दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च को उनकी सास के निधन के बाद वह अपने पति के साथ बोदला गई थीं। घर बंद था। पति बीच-बीच में घर आते-जाते थे। 13 मार्च को पड़ोसी का फोन आया। उन्होंने बताया कि घर के अंदर शायद बंदर घुस गए हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचीं। घर के बाहर के ताले सुरक्षित थे, लेकिन अंदर तीनों मंजिलों के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि रसोई में कनस्तर में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। इनमें छह सोने की अंगूठियां, पांच जोड़ी कुंडल, दो नथ, दो पेंडेंट, चार तोड़िया, एक बाली, चांदी का मंगलसूत्र, चांदी के कुंडल व अन्य आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.