लखनऊ, अप्रैल 23 -- रहीमाबाद,लखनऊ, संवाददाता। एक मजदूर जो अपने हाथों से अपने परिवार का पेट पालता था, आज उसका वही हाथ बिजली विभाग की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। तेरवा गाँव में घरों की छतों के ऊपर से गुजरी खतरनाक हाईटेंशन लाइन को हटाने की बार-बार माँग की गई लेकिन लेसा के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि एक मेहनतकश मजदूर की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। उसका दाहिना हाथ कट गया। अब न मजदूरी हो पा रही है और न घर में चूल्हा जल पा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन में चिपककर युवक का हाथ कटा जानकारी के अनुसार तेरवा गाँव निवासी मजदूर अंशू 22 मार्च को अपने घर की छत पर थे। तभी छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.