छत से गिर कर युवक की मौत, मचा कोहराम
सिद्धार्थ, जून 27 -- भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में गुरुवार की रात छत से गिर कर युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भड़रिया गांव निवासी झिनकू (25 )पुत्र स्व. तपसी गुरुवार की रात छत पर सोया हुआ था। रात में वह छत से नीचे गिर गया। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे लेकर सीएचसी बेंवा गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थिति में पुल पर युवक की लाश मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.