पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर किला के समीप बुधवार को शीशा से हाथ का नस कटने से 40 वर्षीय दिनेश कुमार की हालत गंभीर हो गई। उसे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती किया गया जहां उसकी मौत हो गई है। वह चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर मोहल्ला का निवासी था। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। टीओपी की पुलिसकर्मी विकास कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी पूनम देवी के अनुसार दिनेश कुमार, सब्जी बेचने का काम करते थे। बुधवार को सब्जी बेचकर वापस आकर खाना खाकर छत पर जा रहे थे। एकाएक पैर स्लिप होने से वह सीधे नीचे रखे शीशा पर गिर गए जिसे उनके हाथ का नस कट गया। बाद में उन्हें एमआरएमसीएच लाया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। डॉक्टर क...