हमीरपुर, दिसम्बर 22 -- राठ, संवाददाता। आठ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में नगर पंचायत की छत से गिरकर घायल हुए आउटसोर्सिंग कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरिया थानाक्षेत्र के गोहांड कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय प्रेमचंद गोहांड नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारी था। गत 14 दिसंबर को नगर पंचायत की छत पर लकड़ी लेने के लिए गया था। तब अचानक गिरकर घायल हो गया। घायल को राठ के सीएचसी लाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने झांसी, फिर ग्वालियर रेफर किया। इलाज के बाद परिजन उसे लेकर शनिवार की रात ग्वालियर से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में प्रेमचंद की मौत हो गई। मृतक के नाम सात बीघा कृषि योग्य भूमि है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी संतोषी और पुत्री कल्पना को रोते...