चतरा, मार्च 9 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि पत्थलगड्डा के अखबार हॉकर उमेश कुमार अग्रवाल की 18 वर्षीय पुत्री फ्रूटी कुमारी की छत से गिरने के बाद ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना बीते शुक्रवार की संध्या की है, जहां युवती हजारीबाग के हॉस्टल में रहकर कॉलेजों में पढ़ाई कर रही थी। जानकारी अनुसार छत पर से युवती के गिरने के बाद वह बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए आस-पास के लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों को तुरंत जानकारी दी गई हालांकि हजारीबाग के डॉक्टरों ने युवती के बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। वहीं रिम्स में ईलाज के दौरान शनिवार की देर रात्रि को देहांत हो गया। बताया जा रहा है कि युवती एक सप्ताह पूर्व पत्थलगड्डा में अपने दादी के देहांत के बाद कार्यक्रमों में पहुंची थी उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.