गोरखपुर, अप्रैल 12 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर में लापरवाही के चलते घर से दुकान जा रही एक मासूम के सिर पर ईंट गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। विरोध पर आरोपी द्वारा अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आफताब आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 8 वर्षीय भांजी आलिया घर से दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी महमूद खां के मकान की छत से अचानक ईंट गिर गई, जो सीधे बच्ची के सिर पर लगी। ईंट लगते ही आलिया बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। आरोप है कि महमूद खां ने अपनी छत के किनारे बिना किसी सुरक्षा के ईंटें रखी हुई थीं, जिससे यह हादसा हुआ। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार ईंटें हटाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.