गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंपियरगंज का राजमिस्त्री निर्माणाधीन मकान के छत पर लगे शटरिंग पर मोबाइल से बात करते समय पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में पिलर में लगी सरिया कूल्हे को चिरते हुए जंघा के पार हो गई। परिजनों ने सरिया समेत युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉ. नरेंद्र चौधरी की अगुवाई में टीम ने जटिल सर्जरी कर युवक की जान बचाने में सफलता हासिल की। यह हादसा करीब पांच दिन पूर्व हुआ। दर्द से कराहते 28 वर्षीय राजमिस्त्री बचाने के लिए मजदूर दौड़े। उन्होंने सरिया के एक हिस्से को काटे और जंघा में धंसे सरिया समेत घायल युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लेकर पहुंचे।डॉ. नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि सरिया कूल्हे की हड्डी (पेल्विस) और जांघ की मुख्य हड्डी (फीमर) के बीच फंसा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.