औरैया, जून 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। एरवा कटरा थाना क्षेत्र के गांव बीलपुर के मजरा प्रेमनगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छत पर खेल रहा नौ वर्षीय बालक नीचे खड़ंजे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रेमनगर निवासी सुघर सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सूरज गुरुवार सुबह घर की छत पर खेल रहा था। बताया जाता है कि खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से सीधे घर के सामने बने खड़ंजे पर जा गिरा। गिरने की तेज आवाज और बच्चे की चीख सुनकर घर में मौजूद परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना के समय सूरज के बाबा छंगेलाल बरामदे में बैठे हुए थे, जबकि बुआ पूनम और मौसी अनामिका घर के अंदर थीं। बालक को लहूलुहान हालत में देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिज...