प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह गांव निवासी धीरेन्द्र कुमार पटेल की 16 वर्षीय बेटी शिवानी पटेल शुक्रवार सुबह घर की छत पर झाड़ू लगा रही थी। तभी अचानक वह असन्तुलित होकर छत के नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे स्वरूपरानी अस्पताल, प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.