इटावा औरैया, जुलाई 19 -- इटावा। शहर के धर्मशाला परिसर में संदिग्ध अवस्था में छत से गिरने से हुई इत्र कारोबारी की मौत का असली कारण सामने आ गया है। मौत छत से गिरने के बाद सिर में चोट लगने से हुई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुत्र ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाया था। मैनपुरी जिले के भोगांव निवासी 55 साल के मनोज कुमार फेरी लगाकर इत्र बेंचने का काम करते थे। वह शहर के छैराहा के पास स्थित बद्री प्रसाद धर्मशाला में आकर शुक्रवार की रात को रुके थे और शनिवार की सुबह उनका शव परिसर में ही अर्ध नग्न अवस्था में मिला था। बेटे मनोज ने आकर शव की शिनाख्त करते हुए हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की बजह सिर में चोट लगना दर्शाया गया है। फिर भी बेटा हत्या क...