पलामू, अप्रैल 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में गुरुवार को दिन में छत से गिर जाने से 45 वर्षीय विनोद राम की मौत हो गई है। बारालोटा निवासी युवक को गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच लाया गया था। एमआरएमसीएच टीओपी की पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।एमआरएमसीएच टीओपी प्रभारी प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार गुरुवार की सुबह में विनोद अपने छत पर टहल रहे थे। छत पर रेलिंग नहीं था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह छत से गिर गये जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद परिजनों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच लाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.