लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव कालिकापुरवा निवासी एक महिला छत पर किसी काम से गई थी, बताते हैं अचानक वह छत से गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में महिला को इलाज के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना शारदानगर क्षेत्र के गांव कालिकापुरवा निवासी मंगूलाल की 52 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुधवार की शाम किसी काम छत पर गई थी। बताते हैं कि इसके बाद वह अचानक छत से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.