उरई, मार्च 20 -- कोंच। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जयप्रकाश नगर में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां रहने वाली एक महिला छत पर कपड़े उतारने गई थी कि अचानक उसका पैर फिसला और नीचे गिर गई।हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जयप्रकाश नगर की रिंकी वर्मा पत्नी महानद वर्मा शुक्रवार दोपहर छत पर से कपड़े उतारने गई थीं। तभी वह निचे गिर गईं। घटना होते ही आसपास के लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत चिंताजनक होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक गिरने से रिंकी वर्मा के सिर में गहरी चोट आई है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.