चतरा, मार्च 2 -- हंटरगंज। हंटरगंज के जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कर्मा पंचायत के लिचरी गांव में रविवार को छत से गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा लीचरी गांव के लालू यादव का 8 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है ।जानकारी के अनुसार मृतक छत पर खेल रहा था ।इसी दौरान वह नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने के बाद बच्चा अचेत हो गया। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहें दें कि बच्चे ने दम तोड़ दिया । मौत के बाद पूरा गांव में मातम छा गया ।वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...