छत से गिरकर सफाईकर्मी की मौत
देवरिया, जून 10 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के वार्ड संख्या तीन पकड़ियार निवासी सफाईकर्मी की छत से गिरने से मौत हो गई। सफाईकर्मी की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।राकेश प्रसाद (37) नगर पंचायत में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। मंगलवार की रात वह छत पर सोए थे। देर रात शौच के लिए उठे, तभी अचानक वह छत से गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी मंदा देवी, मां उमरावती देवी मौत की सूचना मिलते ही दहाड़ मारकर रोने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.