रायबरेली, मार्च 24 -- लालगंज संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड स्थित बड़ी नहर के पास साईं बेकरी में तैनात श्रमिक की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू (28) पुत्र रामसेवक निवासी बाबूगंज थाना ऊंचाहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात काम निपटाने के बाद बबलू बेकरी की छत पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी बीच उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। इसमें बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में उसे लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. गौरव पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साथियों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल पीके सिंह ने बताया क...