बाराबंकी, फरवरी 27 -- रामसनेहीघाट। असंद्रा थाना क्षेत्र के बबुरी गांव में शुक्रवार को दोपहर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल 72 वर्षीय वृद्ध की सीएचसी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबुरी गांव निवासी नन्नहालाल श्रीवास्तव के घर बीते एक सप्ताह से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। रविवार को भंडारे की तैयारी थी, जिसे लेकर घर में चहल-पहल और उत्साह का माहौल था। परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। इसी बीच किसी काम से नन्नहालाल छत पर गए, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरे। तेज आवाज सुनते ही परिजन दौड़ पड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.