बिजनौर, सितम्बर 1 -- थाना मंडावर की चंदक पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासी महिला छत से नीचे गिरकर वृदृ गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। कस्बा चंदक के निकटवर्ती गांव कबूलपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध महिला पुष्पा पत्नी बाबूराम रविवार की रात्रि मकान की छत पर गयी थी। पैर फिसलने से नीचे आ गिरी और गंभीर घायल हो गयी। परिजनों ने उसे निजि चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...