प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के बिठलपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री संजीत बुधवार को भैंसोना गांव में एक व्यक्ति का घर बनाने गया था। छत पर ईंट चढ़ा रहा था। इसी बीच छत से नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी रीड की हड्डी में गंभीर चोटें आई। मजदूर और घर के मालिक उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...