औरैया, मार्च 27 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में शुक्रवार दोपहर एक युवक छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। करमपुर निवासी गोविंद पुत्र अवध बिहारी घर में सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.