कन्नौज, मार्च 25 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में मां अन्नपूर्णा मंदिर के निकट स्थित अपने दोस्त के घर पर छत से नीचे उतरते समय एक ग्रामीण गिर गया। जिससे उसके चोट लग गई। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को उपचार के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के जयसिंहपुर्वा गांव निवासी अनुज कुमार (26) पुत्र भजन लाल कस्बे के अन्नपूर्णा मंदिर के निकट स्थित अपने एक दोस्त के घर पर गया था। यहां छत से नीचे उतरते समय वह अचानक गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आ गई। घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बुधवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहंुची तिर्वा कोतवाली पुलिस ने शव का...