श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के डोमाई गांव में शनिवार रात गांव निवासी मुकेश गुप्ता (37) पुत्र तुलसीराम गुप्ता छत पर सोने गया था। इस दौरान तेज आंधी चलने लगी। आंधी आती देख कर वह छत से नीचे उतरने लगा। तभी हवा के झोंके की वजह से वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया अैर गंभीररूप से घायल हो गया। परिजनों ने निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.