लातेहार, अप्रैल 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरवाटोली गांव में मंगलवार को घर की छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान राजेश भुइयां के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश भुइयां किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में अपने घर की छत पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए,जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...