औरैया, मई 26 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव में सोमवार देर रात छत से गिरकर सात वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुरजीत कठेरिया का सात वर्षीय पुत्र आकाश सोमवार रात करीब 10 बजे घर की छत पर था। बताया जा रहा है कि वह रात में पेशाब करने के लिए उठा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा। बच्चे के गिरते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में मासूम के दोनों हाथ और कुल्हे की हड्डी टूट गई है, जबकि सिर में भी गंभीर चोट आई है। प्रा...