जौनपुर, मार्च 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मछलीशहर मड़ियाहूं रोड स्थित कृपाशंकर नगर मोहल्ला निवासी सोनू जायसवाल के दो वर्षीय पुत्र अयांश जायसवाल की मंगलवार की दोपहर में छत से गिरकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर में अयांश अपनी दादी के पीछे-पीछे छत पर चला गया था। दादी छत पर कपड़ा डालने में व्यस्त थीं। इसी दौरान अयांश बगल की बाउंड्री पर चढ़ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बगल की छत पर गिर पड़ा, जिससे उसके सीने और पेट में गंभीर चोटें आ गईं। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अयांश के दादा सुरेश जायसवाल कृपाशंकर नगर मोहल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.