मिर्जापुर, जून 28 -- राजगढ़(मिर्जापुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव में शनिवार की रात मकान के छत से गिरकर एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की 24 वर्षीय गुंजा शनिवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने मकान के छत पर सोई हुई थी। रात में गुंजा नींद से जगी और बाथरूम की तरफ जा रही थी। इसी बीच छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। गुंजा के चिखने चिल्लाने पर घर के अन्य सदस्य भी नींद से जाग गए और टॉर्च जलाकर छत से नीचे देखा तो घायल अवस्था में गुंजा जमीन पर पड़ी हुई थी। परीजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां प्राथमि...