कन्नौज, मई 2 -- नगर के मोहल्ला छपट्टी में निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई थी। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। अगले दिन शनिवार को परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मरने वाला मजदूर सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव का रहने वाला था। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी स्वतंत्र गुप्ता के मकान का निर्माण चल रहा है। मोहल्ला चौधरियान निवासी मिस्त्री सद्दाम शुक्रवार को नगरपालिका तिराहा से तीन दिहाड़ी मजदूर मजदूरी के लिए लेकर वहां पहुंचे थे। सुबह अचानक एक मजदूर को चक्कर आ गया और वह छत से सडक़ पर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- विक्रम नगर पुल के पास डिवाइडर पर मृत मिला मजदूर मिस्त्री व अन्य मजदूर उसे ई-रिक्शा पर लादकर सौ शैय्या अस्पताल ले गए थे। वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया था। काफी प्रयासों के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.