उरई, अप्रैल 5 -- कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा में शनिवार रात शराब पीकर गाली गलौज कर रहे युवक का छत से पैर फिसल गया जिससे वो सड़क पर गिर गया। लहूलुहान हालात में परिजन उसे सीएचसी ले कर गए जहाँ गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी 28 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र देवी दयाल अहिरवार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया जाता है की शनिवार को घर की सरसों को बेचने कदौरा गया और बेचने के बाद मिली रकम से उसने दोस्तों के साथ शराब पी। शराब के नशे में जब वो गांव पंहुचा तो पड़ोसियों को गाली गलौज करने लगा। इस पर भाई नरेन्द्र व पारिवारिक भाई संदीप ने उसे गाली देने से मना करते हुए पकड़ने के लिए दौड़े त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.